डिंडौरी, राठौर रामसहाय मर्दन| एकीकृत माध्यमिक विद्यालय जोगीग्वारा में वार्षिक परीक्षा के कक्षा आठवीं के छात्रों को विदाई दी गई। दिनांक 24 फरवरी से वार्षिक परीक्षा होने के पूर्व एकीकृत माध्यमिक विद्यालय जोगीग्वारा में विदाई कार्यक्रम का आयोजन कर कक्षा आठवीं के छात्रों को विदाई दी गई। इस अवसर पर छात्रों द्वारा माँ सरस्वती की पूजन कर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद कक्षा आठवीं के छात्रों को तिलक लगाकर पुष्प गुच्छे भेंट कर स्वागत किया गया।तत्पश्चात अनेक विदाई गीत प्रस्तुत किया गया। निकटतम शाला माध्यमिक विद्यालय बिजौरी के प्रधान अध्यापक एस के काशी द्वारा छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि अनुशासन के साथ पढाई करते हुए अपना भविष्य संवारें देववती मरावी प्रधान अध्यापक छिद्दीटोला ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की वहीं प्राथमिक विद्यालय बावली की शिक्षिका प्रिया ठाकुर ने संबोधन में कहा कि छात्रों को मुठी वाणी से मधुर व्यवहार बनाते हुए अपनी पढाई करनी है। एकीकृत माध्यमिक विद्यालय जोगीग्वारा के प्रमुख शिक्षक राम कुमार गर्ग ने गीत के माध्यम से विदाई देते हुए सुखद भविष्य की मंगलकामनाए की। कार्यक्रम समापन उपरांत छात्रों को कलम की ताकत बताते हुए संस्था की ओर से पेन भेंट किया गया और प्रवेश पत्र वितरण किया गया।

