डिंडौरी, राठौर रामसहाय मर्दन। कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम कुकर्रामठ में बीती रात चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। गांव के व्यापारी मोहन सिंह दुर्वासा की दुकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने नकदी और सामान सहित लाखों रुपये की चोरी कर ली। मोहन सिंह ने डिंडौरी थाने में दर्ज शिकायत में बताया कि 1 जुलाई 2025 की रात उनकी दुकान का ताला तोड़कर 10,000 रुपये नकद और लगभग एक लाख रुपये मूल्य का सामान चुरा लिया गया। इस घटना से आहत व्यापारी ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। घटना की सूचना पर डिंडौरी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है। वहीं गांव में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से व्यापारी वर्ग में भय का माहौल बना हुआ है। व्यापारियों ने पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने और जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।



