डिंडौरी, राठौर रामसहाय मर्दन| जिला पंचायत डिंडौरी के कार्यालय द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए सामग्री भुगतान हेतु कुल ₹1616.63 लाख की राशि स्वीकृत की गई है। यह राशि मध्यप्रदेश राज्य रोजगार गारंटी परिषद भोपाल द्वारा जारी पत्र के आधार पर स्वीकृत की गई है।
जिसमें जिला डिंडौरी के विभिन्न विकासखंडों को उनके प्रस्तावित कार्यों के आधार पर ब्लॉकवार राशि आवंटित की गई है। सबसे अधिक राशि डिंडौरी ब्लॉक को ₹423.80 लाख और सबसे कम अमरपुर ब्लॉक को ₹121.57 लाख प्रदान की गई है।

इस आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी भुगतान निर्धारित अनुपात (60:40) के अनुरूप किए जाएंगे और जिन कार्यों की प्रविष्टियाँ एमआईएस पोर्टल पर पूर्ण रूप से दर्ज हैं, उन्हीं के लिए भुगतान मान्य होगा। रिपोर्ट R6.13 के अनुसार 75% से अधिक कार्यों की प्रविष्टि अनिवार्य की गई है। कलेक्टर कार्यालय द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि इस आदेश के पालन में कोई लापरवाही न हो और किसी भी प्रकार की अनियमितता पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।



