डिंडौरी,राठौर रामसहाय मर्दन| जिले के शिक्षा जगत से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। जनजातीय कार्य विभाग, डिंडौरी द्वारा शिक्षकों के सबसे बड़े स्थानांतरण आदेश जारी किए गए हैं। विभाग ने जिले के 280 प्राथमिक शिक्षक और 156 माध्यमिक शिक्षकों, कुल मिलाकर 436 शिक्षकों का स्थानांतरण कर दिया है। यह कार्य विभागीय रिक्त पदों की पूर्ति एवं शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से किया गया है।
156 माध्यमिक शिक्षकों की लिस्ट…
यह आदेश सहायक आयुक्त, जनजातीय कार्य विभाग डिंडौरी द्वारा क्रमांक 604 और 605 दिनांक 03 जुलाई 2025 को जारी किए गए। इन आदेशों के तहत शिक्षकों को जिले के विभिन्न विद्यालयों में नवीन पदस्थापना पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
280 प्राथमिक शिक्षको की लिस्ट…
विभागीय सूत्रों से मिली प्रमुख जानकारी:
स्थानांतरण की प्रक्रिया राज्य शासन के निर्देश के तहत की गई। स्थानांतरणों में शिक्षकों की पात्रता, सेवा अवधि, रिक्त पदों की उपलब्धता और विद्यालयों की आवश्यकता को ध्यान में रखा गया।
प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों की गुणवत्ता सुधार, छात्र संख्या अनुसार शिक्षकों की व्यवस्था एवं संसाधनों के बेहतर उपयोग हेतु यह निर्णय लिया गया।



