डिंडौरी,रामसहाय मर्दन| जिले अमरपुर के विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत जल्दामुड़िया में मनरेगा कार्यों का सामाजिक अंकेक्षण कार्य वित्तीय वर्ष 2023-24 व्ही. एस.ए. रोहित बर्मन,रीता उईके के द्वारा दिनांक 10/09/2024 से 18/09/2024 तक किया गया जिसमे दस्तावेजी सत्यापन , भौतिक सत्यापन एवम मौखिक सत्यापन का कार्य क्रियान्वयन एजेंसी ,संपरीक्षा समिती एवं आम नागरिकों को उपस्थिति में किया गया ।

बता दें कि सत्यापन उपरांत प्राप्त सभी मुद्दों के वाचन हेतु विशेष ग्राम सभा दिनांक 19/09/2024 को किया गया जिसमें ग्राम सभा अध्यक्ष , क्रियान्वयन एजेंसी , कार्यवाही लेखक ,संपरीक्षा समिती के सदस्य गांव के आम नागरिक उपस्थित रहे जिसमे जन सहमति के आधार पर रिपोर्ट किया गया।



