सरपंच, सचिव 15वें वित्त की राशि में कर रहे गड़बड़ी: एक ही फर्म को दो वर्षों तक मिला सारा भुगतान, नियमों की उड़ी धज्जियां…
डिंडौरी, राठौर रामसहाय मर्दन| जनपद पंचायत समनापुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बंजरा में पंचायत निधियों के दुरुपयोग का गंभीर मामला सामने आया है। जहां पंचायत में सरपंच और सचिव द्वारा अपने नजदीकी सप्लायर को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से लगातार एक ही फर्म – MS Y S TRADERS को लाखों रुपए की सामग्री बार बार खरीदी के नाम पर भुगतान किया जा रहा है, जबकि सरकार द्वारा के 15वें वित्त आयोग से प्राप्त राशि के भुगतान में सख्त गाइडलाईन जारी किए गए है इसके बावजूद बंजारा सरपंच,सचिव नियम निर्देशों की अनदेखी करते हुएभारी अनियमितता बरती जा रही है।
बता दें कि ग्राम पंचायत के सरपंच और सचिव द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 के अंतर्गत MS Y S TRADERS नामक एक ही फर्म को लगातार सभी कार्य के लिए ₹255,780 भुगतान किए गए, जो कि पंचायत संचालन के नियमों और वित्त आयोग की गाइडलाइन के स्पष्ट उल्लंघन के दायरे में आता है। बताया गया है कि उक्त फर्म को सामुदायिक लीच पिट निर्माण के नाम पर दोनों वर्षों में लाखों रुपए की राशि का भुगतान किया गया, जबकि 15वें वित्त आयोग की गाइडलाइन के अनुसार पंचायतों को सामग्री क्रय एवं कार्यों के निष्पादन में प्रतिस्पर्धी निविदा प्रणाली अपनानी होती है, जिससे पारदर्शिता बनी रहे और एकाधिक पात्र फर्मों को अवसर मिल सके।
सूत्रों के अनुसार, ग्राम पंचायत बंजरा में किसी भी अन्य फर्म से न तो दरें ली गईं और न ही कोई निविदा प्रक्रिया अपनाई गई। इससे संदेह होता है कि यह भुगतान पूर्वनियोजित तरीके से किया गया है। सूत्रों की मानें तो एक ही फर्म को बार-बार भुगतान करना नियम विरुद्ध और पक्षपातपूर्ण निर्णय माना जाता है, जिससे भ्रष्टाचार की आशंका गहराती है।
स्थानीय ग्रामीणों ने इस मामले की समस्त भुगतानों की अविलंब जांच करने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग है आरोप है कि पंचायत स्तर पर गुपचुप तरीके से कार्य स्वीकृत कराकर, मस्टर रोल और माप पुस्तिका में हेराफेरी करते हुए भुगतान किया गया।



