डिंडौरी, राठौर रामसहाय मर्दन| जनजातीय कार्य विभाग में कार्यरत कम्प्यूटर आपरेटर अपनी अंशकालीन पद में कम अपनी मानदेय राशि असंतुष्ट है। आपरेटरों ने अंशकालीन पद से कलेक्टर दर (कुशल श्रेणी) नियुक्ति करने की मांग की गई है।आपरेटरों ने शासकीय शिक्षक संगठन के जिला अध्यक्ष राम कुमार गर्ग को पत्र लिखकर अपनी परेशानियों को प्रशासन तक पहुंचने और समस्या का समाधान करने की मांग की है। दरअसल आपरेटरों का कहना है कि जनजातीय कार्य विभाग में लगभग सात वर्षों से कार्य करने वाले कुशल आपरेटरों को शासन के नियमानुसार लगभग पांच सौ रूपये प्रतिदिन के हिसाब से माह में लगभग बारह से पंद्रह हजार रुपये मानदेय भुगतान किया जाना चाहिए। पूरे मध्य प्रदेश में कलेक्टर दर से भुगतान किया जा रहा है। जिले में सभी विभागों में कलेक्टर दर से भुगतान किया जा रहा है, लेकिन जनजातीय कार्य विभाग में इनकी कोई सुध नहीं ले रहा है। शासकीय शिक्षक संगठन के जिला अध्यक्ष के आपरेटरों की मांग को जिला प्रशासन तक पहुंचा की बात कही है।



