कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई में उमेश कुमार झारिया निवासी ग्राम पंचायत बरखेड़ा विकासखंड शहपुरा ने आवेदन प्रस्तुत कर बताया कि वे सिविल इंजीनियर है और वर्ष 2022 में उनके द्वारा लोक निर्माण विभाग देनदारी और शहपुरा रोड व भवन का प्राक्कलन वह डीपीआर तैयार किया गया था। प्राक्कलन व डीपीआर बनाने की राशि 198500 रुपये का भुगतान अभी तक नहीं हो पाया है। आवेदन ने राशि का भुगतान कराने की मांग की हैं। इसी तरह ग्राम बरखेड़ा जनपद शहपुरा निवासी अशोक कुमार उरैती ने जनसुनवाई मे आवेदन प्रस्तुत कर बताया कि उनकी पत्नी श्रीमती राम बाई उरैती की मृत्यु 16 दिसंबर 2020 को हो गई थी। वह संबल योजना के तहत पात्र है। पात्र होने के बाद भी तीन वर्ष बीत जाने के बाद भी अनुग्रह सहायता राशि दो लाख रुपये अभी तक नहीं मिल पाई है।
Sign in to your account
