डिंडौरी| मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के तत्वावधान में विकासखंड डिंडौरी के मुड़की बांध पर जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत सफाई कार्य किया गया। इस अवसर पर जिला समन्वयक बद्री प्रसाद चौहान एवं विकासखंड समन्वयक गणेश सिंह राजपूत विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में नव अंकुर संस्था सेक्टर शाहपुर सेक्टर क्रमांक 3 से अरुण कुमार चंदेल, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति मुड़की से राकेश मार्को, अशोक अहिरवार, रवि कुमार, लोक सिंह मार्को, महेश राम ओबेरॉय, मुन्ना सिंह मार्को, गणेश यादव और नागेश यादव ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
सफाई कार्य के उपरांत जिला समन्वयक बद्री प्रसाद चौहान ने उपस्थित लोगों को जल संरक्षण, स्वच्छता, पानी के सही उपयोग और साफ-सफाई के महत्व पर जागरूक किया। उन्होंने जल स्रोतों के संरक्षण के लिए जन सहभागिता की आवश्यकता पर भी बल दिया। कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों में जल संपदा के महत्व के प्रति जागरूकता लाने का प्रयास किया गया।



