डिंडौरी| विगत दिनों जिला कार्यकारिणी जीआरएस संघ डिंडौरी के द्वारा स्वर्गीय रोजगार सहायक ग्राम पंचायत पथरकुचा जनपद पंचायत बजाग में स्वर्गीय लखन लाल नंदा के निवास पर पहुंचकर जीआरएस संघ संवेदनाएं व्यक्त कर सहयोग राशि प्रदान दिया गया। दरअसल विगत दिनों रोजगार सहायक लखन लाल नंदा का सड़क दुर्घटना में आकस्मिक निधन हो गया था।

जिला कार्यकारिणी जीआरएस संघ डिंडौरी के द्वारा अपने साथी रोजगार सहायक के परिवार से मिलकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। जहां मुख्य रूप से चेतन कुलस्ते जिला अध्यक्ष, गयादीन यादव जिलाउपाध्यक्ष, अरुण राय ब्लॉक अध्यक्ष शाहपुरा,संतोष गायकवाल ब्लॉक अध्यक्ष डिंडोरी, प्रदेश अध्यक्ष रितेश तिवारी, भीख़म राजपूत ब्लाक अध्यक्ष सामनापुर, रविंद्र शरथी जिला सचिव, गुलाब यादव उमेशदास कुलदीप ब्लाक अध्यक्ष बजाग) एवं सभी रोजगार सहायक उपस्थित रहें।



