राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष अंतर सिंह आर्य ने जिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण
डिंडौरी,रामसहाय मर्दन| राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष अंतर सिंह आर्य ने आज जिला चिकित्सालय डिंडौरी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे, जिला पंचायत अध्यक्ष रूद्रेश परस्ते, निज सचिव अनुसूचित जनजाति आयोग प्रकाश उईके, रंजीत सेन, भाजपा जिला अध्यक्ष अवधराज बिलैया, सीईओ जिला पंचायत सुश्री विमलेश सिंह, एसडीएम डिंडौरी रामबाबू देवांगन सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
अध्यक्ष अंतर सिंह आर्य ने निरीक्षण के दौरान समस्तम कक्षों मे किए जा रहे रिकार्ड संधारण एवं साफ-सफाई, ब्लिड स्टोकर, एवं दवाईयों एवं उपकरणों की उपलब्धिता, ब्लिड बैंक में की जा रही समस्त जॉचों, मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं एवं भोजन की मरीजों व उनके परिजनों से जानकारी ली। उन्होंने जिला चिकित्सालय परिसर एवं सभी वार्डां में व्यवस्थाओं के साथ-साथ साफ-सफाई के प्रति नाराजगी जाहिर करते हुए सीएमएचओ और सिविल सर्जन को फटकार लगाई। अध्यक्ष आर्य ने सहायक प्रबंधक जिला चिकित्सालय योगेन्द्र उईके को निलंबित करने व सफाई कर्मियों की एक-एक दिवस की वेतन काटने के निर्देश दिए हैं।



