डिंडौरी,रामसहाय मर्दन| कारगिल विजय दिवस हर साल मनाया जाता है। 26 जुलाई को 1999 को हुए कारगिल युद्ध में भारत की जीत की याद में मनाया जाता है। इस युद्ध में भारतीय सेना ने पाकिस्तान के घुसपैठियों को कारगिल की पहाड़ियों से खदेड़ कर भारत की क्षेत्रीय अखंडता को पुनः स्थापित किया था। इस दिन को उन सभी सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए मनाया जाता है जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति दी और अपने देश की रक्षा की। ग्रामीण विकास सेवा समिति (GVSS) एवं डाबर कम्पनी के सहयोग से जिले के कलेक्ट्रेट ऑफिस डिण्डौरी, एसपी ऑफिस डिण्डौरी, जनपद पंचायत डिण्डौरी, थाना कोतवाली डिण्डौरी, महिला थाना डिण्डौरी एवं यातायात थाना डिण्डौरी में कार्यरत अधिकारी एवं कर्मचारियों को निःशुल्क जूस वितरण किया गया।
साथ ही जिले में संचालित शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय डिण्डौरी, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्राचीन डिण्डौरी एवं कस्तूरबा कन्या शाला डिण्डौरी स्कूलों में भी नि:शुल्क जूस का वितरण किया गया। ग्रामीण विकास सेवा समिति (GVSS) स्किल परियोजना एवं समर्थ परियोजना के साथ – साथ ई – विद्यालोका, PM विश्वकर्मा, डाबर न्यूट्रीशियन, चाइल्ड न्यूट्रीशियन आदि विभिन्न परियोजना के साथ संस्था कार्य कर रही है। संस्था डाबर न्यूट्रिशन का निःशुल्क वितरण विगत कई वर्षों से करते आ रही है। कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्रामीण विकास सेवा समिति के डायरेक्टर श्री मनोज कुमार लखेरा, कार्यक्रम समन्वयक प्रवीण कुमार दास, गौरी मैम, पुरन सिंह, ललित पदमाकर एवं गंंगासागर की सहभागिता रही।



