भोपाल/डिंडौरी,रामसहाय मर्दन| सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना करते हुए सामान्य प्रशासन विभाग के दो दर्जन से अधिक आईएएस और राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। जहां डिंडौरी जिला पंचायत सीईओ विमलेश सिंह पन्द्रों का ट्रांसफर कर उपायुक्त भू अभिलेख सागर में नवीन पद स्थापना की गई है, तो वही 2020 बैच के आईएएस अनिल कुमार राठौर को डिंडौरी जिला पंचायत सीईओ के पद पदस्थ किया गया है। अनिल कुमार राठौर वर्तमान में झाबुआ जिले के पेटलावद में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के पद पर पदस्थ थे।
वहीं शहपुरा एसडीएम—संयुक्त कलेक्टर अनुराग सिंह का भी ट्रांसफर जबलपुर कर किया गया और वर्तमान में बैतूल में सहायक कलेक्टर के पद में पदस्थ एश्वर्य वर्मा (2022) बैच को शहपुरा के नए अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) की कमान सौंपी गई है।



