साईडलुक, जबलपुर। गढ़ा गोंडवाना संरक्षण संघ की अति आवश्यक बैठक राजा शंकर शाह-कुंवर रघुनाथ शाह जी की प्रतिमा स्थल पर जिले के समस्त आदिवासी संगठनों, सामाजिक संगठनों की आवश्यक बैठक संपन्न हुई। जिसमें सर्व समाति थे यह तय किया गया कि माल गोदाम चौक के नजदीक एल्गिन अस्पताल के सामने स्थित राजा शंकर शाह कुंवर रघुनाथ शाह जी के बलिदान स्थल पर निर्माणाधीन संग्रहालय जो कि इनटेके कंपनी द्वारा निर्माण किया जा रहा है, उसमें आदिवासियों की संस्कृति, सभ्यता, ऐतिहासिक धरोहरों, इतिहास में छेड़छाड़ की जा रही है, जिससे आदिवासी समाज में असंतोष व्याप्त है।
इस अंसतोष को अवगत कराने के लिये सोमवार को संगठन के पदाधिकारी संभागीय कमिश्नर के साथ मिलकर वार्ता करेंगे। आदिवासियों के इस असंतोष का समुचित निराकरण न हो पाने की स्थिति में संगठन के पदधिकारी कल मंगलवार से राजा शंकर शाह कुंवर शाह प्रतिमा स्थल पर क्रमिक अनशन प्रारंभ करेंगे ऐसा सर्वसम्मति से निर्णय किया गया।
बैंक में संघठन के संभागीय अध्यक्ष किशोरी लाल भलावी, नेमसिंह मरकाम, एमएस मर्सकोले, डीएल कोरचे, एड. बाळ किशन चौधरी, अजय झारिया, राजेंद्र चौधरी, राजेंद्र तेकाम, मुकेश बट्टी, एमएस मरावी बनश्याम यादव, बाल किशन तेकाम, गया प्रसाद धुर्वे, शेख लाल आर्मो, मुकेश मरकाम, सुभानी तेकाम, सोनू , मुलायम सिंह लोकेश परते, कली कुमरे इत्यादि पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
(जबलपुर) सम्थता-संस्कृति इतिहास बचाने आदिवासी समाज एकजुट

