डिंडौरी(रामसहाय मर्दन)| बहुजन समाज पार्टी जिला अध्यक्ष डिंडौरी मो.असगर सिद्धकी ने सहायक आयुक्त संतोष शुक्ला जिले के सभी विकास खंडों में पदस्थ शराबी शिक्षकों को स्कूल छात्रावास से हटाने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा दिए गए मांग पत्र में उल्लेख किया गया है कि जिले की प्रत्येक विकासखंड में जो नियमित शिक्षक हैं जिनका शाला में बच्चों को पढ़ाने का काम है मगर पढ़ाते नहीं शराब पीकर पड़े रहते हैं विगत दिनों बार शिकायत की गई है मगर इस पर कोई कार्रवाई आज तक नहीं गई और कई शिक्षक ऐसे हैं जो इस स्कूल से नदारद रहते हैं और हर माह अपना वेतन ले लेते हैं। ऐसे शिक्षकों का वेतन बिल्कुल भी न दी जाए जो अनुपस्थित रहते हैं और विभाग के बाबू से मिलीभगत कर अपना वेतन निकाल लेते हैं कमीशन पर। ऐसे लोगों को चिन्हित कर तत्काल कार्रवाई कीजिए क्योंकि सरकारी स्कूलों का हालात इतनी बदतर है कि सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे बच्चे उचित शिक्षा नहीं मिल पा रहा है, न छात्रावास में खाने पीने की तक की व्यवस्था नहीं हो पाता चावल से बिना कंकड़ और पत्थर निकले ही भोजन तैयार किया जा रहा हैं साफ-सफाई बिल्कुल नहीं रहता है सब्जियां तो कभी कभार बनती है और दाल पूरी पानी की तरह बनाते हैं इसकी बारीकी से निरीक्षण करना अति आवश्यक है। वही जिलाध्यक्ष ने कहा कि एक टीम गठित की जावे जो प्रतिदिन छात्रावासों में निगरानी करें। मध्यान भोजन भी प्रतिदिन निरीक्षण कर प्रत्येक दिन की क्वालिटी देखी जावे एवं साथ ही छात्रावास में रह रहे छात्र-छात्राओं की माता-पिता ओं को भी मध्यान भोजन में शामिल करें। सप्ताह में एक दिन तो पता चल सकता है यहां पर मध्यान भोजन का क्वालिटी क्या है ? सरकार पैसे तो खर्च कर रही है परंतु छात्रावास के अधीक्षक अपने कमीशन पर काम कर रहे हैं इस पर तत्काल रोक लगाई।