डिंडौरी| मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद, विकासखंड डिंडौरी द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसके अंतर्गत जल गंगा संवर्धन योजना के तहत नर्मदा नदी में स्वच्छता कार्यक्रम संचालित किया गया।
इस अभियान में विकासखंड समन्वयक गणेश राजपूत की उपस्थिति रही, जिन्होंने कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए स्वच्छता के प्रति जनजागरण पर बल दिया। उन्होंने सभी उपस्थित सदस्यों को नर्मदा नदी के संरक्षण और स्वच्छता के महत्व को समझाते हुए कहा कि यह अभियान केवल एक दिन का नहीं, बल्कि जनभागीदारी के साथ निरंतर चलने वाला प्रयास होना चाहिए।
कार्यक्रम में नवांकुर संस्था के सक्रिय सदस्य – अजय ठाकुर, भीखम सिंह, अरुण कुमार चंदेल, मनोज मार्को, प्रेमलाल बनवासी, राजीव बर्मन सहित कई स्वयंसेवक शामिल हुए। सभी ने मिलकर नर्मदा तट की सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। परिषद द्वारा इस प्रकार के आयोजन आगे भी नियमित रूप से किए जाने की योजना है, जिससे न केवल नदियों की स्वच्छता बनी रहे, बल्कि आमजन में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता भी फैले।



