डिंडौरी, राठौर रामसहाय मर्दन| जिला पंचायत डिंडौरी द्वारा ग्राम पंचायत सचिवों के व्यापक तबादले किए गए हैं। स्थानांतरण नीति 2025-26 के तहत कुल 53 पंचायत सचिवों का तबादला आदेश जारी किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं। तबादले की प्रक्रिया मध्य प्रदेश शासन, सामान्य प्रशासन विभाग तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के निर्देशानुसार की गई है। सचिवों को दो सप्ताह के भीतर नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
आदेश में कुल 50 पंचायत सचिवों को प्रशासनिक सुविधा अनुसार नई पंचायतों में स्थानांतरित किया गया है।



आदेश क्रमांक 5107 के अंतर्गत 3 सचिवों को स्वयं के व्यय पर स्थानांतरित किया गया है।

सभी सचिवों को कार्यभार ग्रहण करने हेतु निर्देशित किया गया है और संबंधित अधिकारी इस प्रक्रिया में सहयोग प्रदान करेंगे। मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत डिंडौरी ने स्पष्ट किया है कि स्थानांतरित सचिवों की नवीन पदस्थापना तत्काल प्रभावशील होगी और कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।



