डिंडौरी। जिले के जनपद पंचायत कार्यालय समनापुर में शोकसभा का आयोजन किया गया जिसमें पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी गई। सभा में दो मिनट का मौन रखकर मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इस दौरान जनपद अध्यक्ष पंवती कुशराम, सीपी सकेत मुख्य कार्यपालन अधिकारी, राहुल पांडे जनपद सदस्य, शिवराम राजपूत भाजपा मण्डल अध्यक्ष, अयोध्या प्रसाद राठौर महिला बाल विकास अधिकारी सहित सभी सदस्य एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।



