जनपद पंचायत समनापुर अंतर्गत ग्राम पंचायत कुकर्रामठ का मामला…
डिंडौरी, रामसहाय मर्दन| इन दिनों ग्राम पंचायत कुकर्रामठ के सरपंच, सचिव अपने काले कारनामों के लिए खबरों में सुर्खियां बटोर रहे है। गौरतलब यह है कि विगत दिनों ग्राम पंचायत कुकर्रामठ के सरपंच,सचिव ने अपने चहते सप्लायर को बिना सामग्री खरीदी के लाखों रुपए का फर्जी भुगतान का खेल कर डाला। सीसी सड़क निर्माण से पहले ही सरपंच,सचिव ने चहेते सप्लायर को बिना निर्माण सामाग्री खरीदी के लाखों रुपये का भुगतान कर दिया।
वहीं जब मामले को लेकर साईड लुक समाचार पत्र में प्रमुखता से खबर ” सरपंच, सचिव बिना सीसी सड़क निर्माण कराए ही सामग्री खरीदा के नाम पर कर ली 01लाख 46 हजार रुपए गबन” शीर्षक के नाम से प्रकाशित किया गया तो वहीं मामले को गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए जनपद पंचायत समनापुर मुख्यकार्यपालन अधिकारी सीपी साकेत ने ग्राम पंचायत सरपंच उर्मिला धुर्वे और प्रभारी सचिव रमेश पट्टा को कारण बताओं नोटिस जारी कर मेनरोड से आश्रम तक पांचवे वित्त से सीसी सड़क निर्माण कार्य कराए बिना ही 1.46 लाख रुपए का आहरण करने के संबंध में 02 दिनों सरपंच,सचिव को समक्ष उपस्थित होकर जवाब प्रस्तुत करने को कहा गया था साथ ही संतोषजनक जवाब न मिलने की स्थिति में आपके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रस्तावित करने की चेतवानी दिया गया था जिसके बाद ग्राम पंचायत के जिम्मेदार सरपंच,सचिव के द्वारा आनन—फानन में अपने चहते सप्लायर से मानक विहीन निर्माण सामग्री खरीदी कर सीसी सड़क का गुणवत्ता विहीन निर्माण करने की फिराक में है।

बता दे भ्रष्टाचार में लिफ्ट सरपंच सचिव के द्वारा अपने चहेते सप्लायर को 03 डंफर रेत और 05 डंफर गिट्टी का भुगतान किया गया लेकिन अब सरपंच,सचिव के द्वारा अपने काले कारनामों को छिपाने जल्दबाजी में डस्ट और मिट्टी मिली गिट्टी की खरीदी ट्रैक्टर ट्राली के माध्यम से खरीदी कर सीसी सड़क निर्माण करने के जुगाड लगे हुए है।
ये रहा पूरा मामला..
दरअसल जनपद पंचायत समनापुर अंतर्गत ग्राम पंचायत कुकर्रामठ के सरपंच उर्मिला धुर्वे और प्रभारी सचिव रमेश पट्टा के द्वारा बिना सीसी सड़क निर्माण कराए ही आपसी सांठगांठ कर पांचवा वित्त से 01लाख 46 हजार रू. आहरण कर लिया गया है।
बता दें कि ग्राम पंचायत कुकर्रामठ में सीसी सड़क का निर्माण मेन रोड से आश्रम तक पांचवा वित्त के 04 लाख 37 हजार रू. की लागत से होना था, लेकिन जिन्हे सीसी सड़क निर्माण की जिम्मेदारी सौंपी गई। वे ही अपने जेब भरने बिना सीसी सड़क निर्माण कराई ही सामग्री खरीदी का फर्जी बिल लगाकर सरकारी राशि का बंदरबांट किया गया है।
गौरतलब यह है कि ग्राम पंचायत कुकर्रामठ के सरपंच उर्मिला धुर्वे और प्रभारी सचिव रमेश पट्टा के द्वारा विगत दिनांक 06/08/2024 को संस्कार ट्रेंड को पांच डम्फर गिट्टी खरीदी के नाम पर 80 हजार रुपए का बिल और दिनाँक 07/08/2024 तीन डम्फर रेत खरीदी के पर 66 हजार रुपए का फर्जी बिल भुगतान किया गया, किंतु मौके पर कोई भी निर्माण सामग्री की खरीदी नहीं की गई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिस फार्म को सामाग्री खरीदी का भुगतान किया गया है व ग्राम कुकर्रामठ पंचायत सरपंच उर्मिला धुर्वे का रिश्तेदार है जिससे आप अनुमान लगा सकते हैं कि ग्राम कुकर्रामठ पंचायत में सरपंच, सचिव के द्वारा मिलीभगत कर स्वयं को आर्थिक लाभ पहुंचाने किस कदर सरकारी राशि का बंदरबांट किया जा रहा है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम पंचायत के जिम्मेदारों के द्वारा मौके में कोई सीसी सड़कों के निर्माण नहीं कराया गया है और बिना सीसी सड़क बनाए शासकीय राशि का दुरुपयोग किया जा रहा है।
वहीं उक्त मामले को लेकर अब जनपद पंचायत समनापुर सीईओ सीपी साकेत के द्वारा कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है अब देखना यह है कि क्या गड़बडी करने वाले दोषियों के विरुद्ध कोई ठोस कार्रवाई की जाएंगी या फिर अभयदान मिलेगा।
इनका कहना है “
उक्त मामले को लेकर मेरे द्वारा सरपंच,सचिव को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है। संबंधित उपयंत्री भेजा हूं अभी तक प्रतिवेदन नहीं मिला है।
सीपी साकेत, मुख्यकार्यपालन अध अधिकारी समनापुर।



