डिंडौरी, राठौर रामसहाय मर्दन| जिले के सरस्वती शिशु मंदिर हाईस्कूल, समनापुर के छात्र प्रभाकर सिंह राठौर ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। प्रभाकर, दीपभान राठौर और देवकी राठौर के पुत्र हैं। उनके इस उत्कृष्ट प्रदर्शन से परिवार, विद्यालय और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने प्रभाकर की मेहनत और लगन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। प्रभाकर ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों और निरंतर मेहनत को दिया है।



