डिंडौरी,रामसहाय मर्दन| गोंडवाना साम्राज्य की महारानी अदम्य शौर्य, पराक्रम और स्वाभिमान की प्रतीक वीरांगना रानी दुर्गावती के 461 वें बलिदान पर आज कलेक्ट्रेट चौराहे पर स्थित वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुनीता सारस, एसडीएम डिंडोरी रामबाबू देवांगन, पार्षद रूपाली जैन, रितेश जैन, शत्रुघ्न पाराशर, भगीरथ उरैती, शज्योतिरादित्य भलावी, रम्मू वैश्य, सिटी मिशन मैनेजर NULM श्रीमती स्वेता तिवारी सहित नगर परिषद के अन्य अधिकारी कर्मचारी, मौजूद थे।



