डिंडौरी| शासकीय शिक्षक संगठन के जिला अध्यक्ष राम कुमार गर्ग ने कलेक्टर एवं मिशन संचालक, सर्व शिक्षा अभियान डिंडौरी को पत्र लिखकर जिले में कार्यरत सभी अतिथि शिक्षकों की जानकारी यू-डाईस प्लस पोर्टल पर शीघ्र अपलोड करवाने की मांग की है।
संगठन ने अपने पत्र के साथ राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल द्वारा जारी निर्देशों की प्रति भी संलग्न की है। इसमें उल्लेख किया गया है कि जिले के सभी बीआरसी जनपद शिक्षा केन्द्रों के माध्यम से अतिथि शिक्षकों का विवरण एक सप्ताह के भीतर पोर्टल पर अपलोड किया जाए। शिक्षक संगठन ने कहा है कि इस प्रक्रिया के पूर्ण होने से शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता आएगी और भविष्य की योजनाओं के क्रियान्वयन में सुविधा होगी।



