डिंडौरी| शासकीय शिक्षक संगठन ने बीईओ को ज्ञापन सौंपा जहां शासकीय शिक्षक संगठन के जिला अध्यक्ष अध्यक्ष राम कुमार गर्ग ने बताया कि कार्यालय कलेक्टर जनजातीय कार्य विभाग जिला डिंडौरी के आदेश अनुसार 12/24 साल की सेवा पूरी करने वाले शिक्षकों को प्रथम एवं दितीय करमोन्नति आदेश जारी किये हुए लगभग दो महीने बीतने के कगार पर है पर उन्हें करमोन्नति वेतन एवं एरियश भुगतान नहीं किया जा रहा है, जबकि मध्यप्रदेश सरकार के आदेश अनुसार दीपावली में वेतन एवं एरियश भुगतान करने के आदेश जारी किया गया था परंतु विकास खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा भुगतान नहीं किया गया है। शासकीय शिक्षक संगठन ने विकास खंड शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा और माह नवंबर के वेतन में सभी भुगतान करवाने के साथ ही अति शेष शिक्षकों को संकुल के अंदर मनपसंद जगह पर पदस्थ करने की मांग की विकास खंड शिक्षा अधिकारी आर के पांडे ने माह नवंबर में करमोन्नति वेतन और एरियश भुगतान करवाने के साथ अति शेष शिक्षकों से मनपसंद विद्यालय चयनित करते का आश्वासन दिया। क्षापन सौपने वालों में श्याम लाल विश्वकर्मा ब्लॉक अध्यक्ष सहेशलाल पडवाद बी पडवार विजय यादव राम गोपाल झारिया ओमप्रकाश लवकुश सहित अनेक शिक्षकों ने भागीदारी की।



