डिंडौरी, रामसहाय मर्दन| शासकीय शिक्षक संगठन जिला डिंडौरी के अध्यक्ष राम कुमार गर्ग ने कलेक्टर हर्ष सिंह और जनजातिय कार्य विभाग सहायक आयुक्त को जिला परामर्श दात्री समिति की बैठक बुलाने व प्राथमिक शिक्षकों की समस्या का समाधान करने ज्ञापन सौंपा। जिसमें उल्लखे किया गया है कि मध्यप्रदेश सरकार के नियमानुसार कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण हेतु जिला परामर्श दात्री समिति की बैठक प्रतिमाह रखने व उच्च पद प्रभार पदाकंन एवं क्रमोन्नति आदेश जारी करने की मांग किया गया है।
शासकीय शिक्षक संगठन जिला अध्यक्ष राम कुमार गर्ग ने बताया कि शिक्षक संगठन के प्रतिनिधि मंडल ने सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग को स्मरण कराते हुए क्रमोन्नति सूची शीघ्र जारी करने की मांग की। कलेक्टर के नाम एसडीएम को चार सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें मांग रखी गई कि प्रति माह जिला परामर्श दात्री समिति की बैठक बुलाने उच्च पद प्रभार पदाकंन आदेश, एवं जिले में लंबित प्राथमिक शिक्षकों को प्रथम एवं द्वितीय क्रमोन्नति आदेश जारी करने एवं एरियर भुगतान की मांग शामिल हैं। ज्ञापन सौंपने के दौरान रामगोपाल झारिया, ओमप्रकाश, लव कुश, धीरजसिंह मरावी, तुलसी पन्दराम शिवचरण यादव सहित शिक्षक उपस्थिति रहे।



