डिंडौरी, रामसहाय मर्दन |शासकीय शिक्षक संगठन डिंडौरी के अध्यक्ष राम कुमार गर्ग ने एक बार फिर करंजिया प्रवास में पहुंचे सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते को ज्ञापन सौंपा कर शिक्षिकों की समस्या को रखा। बता दें कि शासकीय शिक्षक संगठन के द्वारा लगातार अपनी मांगों को लेकर जिला प्रशासन से लेकर भोपाल तक अवगत कराया जा रहा है लेकिन अब कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। दरअसलजनजातीय कार्य विभाग के द्वारा वर्षों से लंबित 12 वर्ष एवं 24 वर्ष की सेवा पूरी कर चुके प्राथमिक शिक्षकों को प्रथम एवं द्वितीय क्रमोन्नति आदेश जारी नहीं कर रहा है,जिससे लेकर आज मंडला संसदीय क्षेत्र के सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते और डिंडोरी जिला पंचायत अध्यक्ष रूदेश परस्ते को ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें उल्लेख किया गया है कि जनजातीय कार्य विभाग जिला डिंडोरी की उदासीनता से सैकड़ों शिक्षकों को प्रथम एवं द्वितीय क्रमोन्नति आदेश का लाभ नहीं मिल पा रहा है। जबकि अधिकांश शिक्षक बिना क्रमोन्नति आदेश के सेवानिवृत्त हो गए हैं। वहीं सांसद ने सहायक आयुक्त को पत्र लिखकर शीघ्र, समाधान करवाने का आश्वासन दिया वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष रूदेश परस्ते ने भी अधिकारियों से चर्चा कर शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।



