डिंडौरी (रामसहाय मर्दन)। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के 62वें जन्मदिन के अवसर पर शिवसेना जिला इकाई डिंडौरी के जिला प्रमुख मुरली मनोहर पाराशर के अगुवाई में शिव सैनिकों ने जिला चिकित्सालय पहुंच कर रक्तदान किया है। उन्होंने उद्धव ठाकरे के लंबी उम्र और समृद्ध जीवन के लिए प्रार्थना की हैं। इस दौरान जिला प्रमुख मुरली पाराशर, जगदीश ठाकुर, चंद्रेश गौतम, पीतम गौतम, राकेश बनवासी, नयन साहू समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे हैं।

