डिंडौरी, राठौर रामसहाय मर्दन| जनपद पंचायत डिंडौरी के ग्राम पंचायत कनाईसांगवा में सीसी रोड निर्माण कार्य में भारी अनियमितता बरती जा रही है। बता दें कि ग्राम पंचायत के द्वारा आगनबाड़ी भवन से शनि मंदिर तक पांचवें वित्त आयोग के तहत स्वीकृत ₹4.32 लाख की राशि से सड़क निर्माण कराया जा रहा है, जिसकी लंबाई 100 मीटर प्रस्तावित थी।
लेकिन ग्राम पंचायत के जिम्मेदारों के द्वारा नियमों को ताक पर रखकर केवल 80 मीटर लंबी सड़क का निर्माण कराया गया। शेष 20 मीटर की जगह उपलब्ध न होने के बावजूद पंचायत ने बिना आवश्यकता के साइड में दुबारा सड़क बनाई जा रही है, जिससे सरकारी धन के दुरुपयोग का गंभीर आरोप सरपंच और सचिव पर लगाया जा रहा है।
जबकि शेष सड़क को आवश्यकता वाले अन्य स्थानों पर सड़क निर्माण कराया जा सकता था, परंतु सरपंच और सचिव ने मनमाने ढंग से निर्माण कार्य कराया है। वहीं संबंधित उपयंत्री भी मामले में कोई रुचि नहीं ले रहे, कहना गलत नहीं होगा कि मिलीभगत कर सरकार की राशि का बंदरबाट किया जा है।
सूचना पटल में बिना जानकारी अंकित करें लाखों रुपए का निर्माण….
ग्राम पंचायत कनाईसांगवा में लाखों रू. की लागत से सीसी सड़क का निर्माण कार्य काराया जा रहा है। जहां जिम्मेदारों के द्वारा निर्माण स्थल में सूचना पटल में जानकारी लिखना उचित ही नहीं समझा। जबकि कोई भी निर्माण कार्य प्रारंभ कराने से पहले निर्माण स्थल में सूचना पटल पर संबंधित निर्माण कार्य की जानकारी लिखने का आदेश कलेक्टर नेहा मारव्या सिंह के द्वारा जारी कर अनिवार्य कर दिया गया है। किंतु जिम्मेदारों के द्वारा आदेश और दिशा-निर्देशों की पूरी तरह से धज्जियां उड़ाई जा रही रहे है। निर्माण स्थल में सूचना पटल नहीं होने के कारण ग्राम के आमजनों समेत अन्य लोंगो को उक्त सीसी रोड की लागत एवं मद समेत अन्य जानकारी नहीं मिल पा रही है। अखिर क्या कारण के उपयंत्री समेत ग्राम पंचायत के जिम्मेदारों के द्वारा जानकारी छुपाया जा रहा है।
इनका कहना है
जांच टीम बनाकर सड़क की जांच कराई जाएगी,जो भी गड़बड़ी होगी,उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। मनमानी तरीके से काम कराया जा रहा है तो रिकवरी होगी।
निखिलेश कटारे मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत डिंडौरी ।



