डिंडौरी, रामसहाय मर्दन| जिले के विकासखण्ड करजियां में आज हर घर तिरंगा अभियान के तहत शासकीय एकीकृत माध्यमिक विद्यालय जोगीग्वारा के विद्यार्थियों ने तिरंगा रैली निकाली गई। जहां तिरंगा रैली में शाला प्रमुख रामकुमार गर्ग व शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पेशा एक्ट ग्रामसभा अध्यक्ष और ग्रामीण जनों के साथ नौनिहाल बच्चों ने रैली में शामिल हुए। रैली समापन के उपरांत नशामुक्ति अभियान अंतर्गत सन्देश देकर नशामुक्ति के लिए शपथ दिलाई गई। इसके उपरांत छात्रों को खीर प्रसाद वितरण किया गया।



