डिंडौरी, राठौर रामसहाय मर्दन| मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद डिंडौरी द्वारा नवांकुर योजना अंतर्गत विकासखंड करंजिया के ग्राम लालपुर में नवांकुर सखी एवं हरियाली यात्रा कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। आयोजन परिवर्तन समग्र ग्रामीण विकास समिति के सहयोग से संपन्न हुआ, जिसमें ग्रामवासियों, महिलाओं एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत ग्राम मंदिर परिसर से महिलाओं के एकत्रीकरण व कलश यात्रा से हुई। पूरे ग्राम में भ्रमण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। ग्राम की महिलाएं, बच्चे और नागरिक इस यात्रा में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री का संदेश ऑडियो-वीडियो के माध्यम से दिखाया गया।
मुख्य अतिथि सरपंच श्रीमती सरस्वती मरकाम, उपसरपंच जेठू सिंह आर्मो, पंच सम्मे सिंह मरावी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता दुर्गा बाई मरावी, आशा कार्यकर्ता ऊषा मरावी एवं शिक्षक रामचंद्र परस्ते उपस्थित रहे। विकासखंड समन्वयक भानु प्रताप मरावी ने 11-11 पौधे वितरण की जानकारी देते हुए कहा कि महिलाएं अपने घरों में पौधे तैयार कर विशेष अवसरों पर लगाएं। उन्होंने कहा, “पेड़ों की देखभाल बच्चों की तरह करें।”
चेतना…