डिंडौरी,राठौर रामसहाय मर्दन| जिले में प्रशासनिक सुदृढ़ता और कार्य कुशलता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से डिंडोरी कलेक्टर कार्यालय द्वारा 51 राजस्व कर्मचारियों के स्थानांतरण के आदेश जारी किए गए हैं। यह आदेश क्रमांक 471/स्था./2025 के तहत 16 जून को प्रभाव में लाया गया।
स्थानांतरण सूची में डिंडौरी, शहपुरा, बजाग, समनापुर, करंजिया आदि तहसीलों में पदस्थ राजस्व कर्मचारियों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर प्रशासनिक आधार पर स्थानांतरित किया गया है। आदेश के अनुसार सभी संबंधित कर्मचारियों को आगामी 7 दिवस के भीतर नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करना अनिवार्य होगा। जारी सूची में प्रमुख नामों में भानसिंह परस्ते, अंकित सोनी,राधेश्याम पटेल, रवींद्र सूर्यवंशी, सतेन्द्र साहू, श्रीमती रीता पट्टा, विजय कुमार मरावी, दीपक कुमार साहू आदि शामिल हैं।


कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे रिलीविंग और जॉइनिंग की प्रक्रिया की सूचना कलेक्टर कार्यालय को उपलब्ध कराएं। सूत्रों के अनुसार, यह स्थानांतरण नीति 2025 के तहत किया गया है, जो शासन द्वारा 29 अप्रैल को पारित की गई थी।



