एक दूसरे को गुलाल लगाकर अजीविका स्व सहायता समूह की महिलाओं ने मनाया होली त्यौहार…
डिंडौरी/शहपुरा| विकासखंड अंतर्गत मानिकपुर गांव में होली फाग उत्सव कार्यक्रम में अजीविका स्वसहायता समूह के महिलाओं ने होली के गानों पर किया जमकर डांस रंग गुलाल से होली खेली और मानिकपुर गांव में महिलाओं द्वारा ऐतिहासिक जुलूस निकाला गया। अजीविका स्वसहायता की महिलाओं द्वारा होली फाग उत्सव मनाया गया जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया साथ ही डीजे की धुन पर फाग गीतों पर जमकर नृत्य किया और गले लगाकर होली एक दूसरे को बधाई देते हुए महिलाओं के द्वारा एक दूसरे को गुलाल लगाकर धुमधाम से होली त्यौहार मनाया जा रहा है।


