कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में संपन्न हुई राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक
डिंडौरी (रामसहाय मर्दन)| कलेक्टर विकास मिश्रा के निर्देशन में एसडीएम रामबाबू देवांगन नें रविवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में डिंडौरी एवं अमरपुर तहसील के तहसीलदार, नायब तहसीलदार राजस्व निरीक्षक और हल्का पटवारियों की समीक्षा बैठक ली। उक्त बैठक में नामांतरण, बटवारा, सीमांकन, नक्शा दुरुस्ती, रिकॉर्ड दुरूस्ती, पीएम किसान योजना की समीक्षा की गई। साथ ही कृषि संगणना की समीक्षा करते हुए कम प्रगति वाले पटवारियों को हिदायत देते हुए कार्य प्रगति सुधार करने के निर्देश दिए गए। एसडीएम देवांगन ने बैठक में अनुपस्थित पटवारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने को कहा। सभी पटवारियों को एक सप्ताह में प्रगति बढ़ाने हेतु निर्देशित किया गया है। कार्य में प्रगति नहीं आने पर वेतन वृद्धि रोकने व वेतन काटने की कार्रवाई की जाएगी। सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों को संतुष्टिपूर्वक बंद कराने को कहा गया। राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक में तहसीलदार डिंडौरी, और नायब तहसीलदार शाहपुर सहित समस्त राजस्व निरीक्षक एवं पटवारी उपस्थित रहे।


