155,200 रुपए का राजस्व मिला….
डिंडौरी| पुलिस महानिदेशक पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा थानों में रखे हुए जब्ती वाहनों के रखरखाव एवं निराकरण के संबंध में विशेष अभियान चलाया गया था। जिस पर पुलिस अधीक्षक संजीव सिन्हा के आदेशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डिंडोरी जगन्नाथ मरकाम व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस शहपुरा एसडीओपी मुकेश अविन्द्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी शहपुरा अखिलेश दहिया द्वारा शहपुरा एसडीएम काजल जावला, तहसीलदार गोविंदराम सलामे, एसडीओ पी एच ई राजेश गौतम, की उपस्थिति में शहपुरा पुलिस थाने में जब्त 20 मोटरसाइकिल की नीलामी प्रक्रिया थाना परिसर में कराई गई। नीलामी की इस प्रक्रिया में दोपहिया वाहनों को खरीदने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे व टोकन राशि 500 रुपए जमा कराई जा कर खुली बोली लगाकर वाहनों की खरीदी की गई है। 20 वाहनों की नीलामी से 1,46,700 रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ है। नीलामी प्रक्रिया में भाग लेने हेतु टोकन राशि रुपए 8,500 रू कुल राशि 1,55,200 रू प्राप्त हुई,जिसे शासन के खजाने में जमा कराया जाएगा। शहपुरा थाना प्रभारी अखिलेश दहिया ने बताया कि पुलिस थाने में विभिन्न मामलों में पिछले कई सालों से थाने में ही खड़े वाहन कबाड़ की स्थिति में पहुंच गए थे। थाने में रखे होने से अनावश्यक जगह घेर रहे थे। एसडीएम महोदय न्यायालय द्वारा टीम का गठन कर 20 दुपहिया वाहन की नीलामी प्रक्रिया का आयोजन शहपुरा पुलिस थाना परिसर में किया गया जिसमे 17 लोगों ने भाग लिया है।

Contents
155,200 रुपए का राजस्व मिला….डिंडौरी| पुलिस महानिदेशक पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा थानों में रखे हुए जब्ती वाहनों के रखरखाव एवं निराकरण के संबंध में विशेष अभियान चलाया गया था। जिस पर पुलिस अधीक्षक संजीव सिन्हा के आदेशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डिंडोरी जगन्नाथ मरकाम व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस शहपुरा एसडीओपी मुकेश अविन्द्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी शहपुरा अखिलेश दहिया द्वारा शहपुरा एसडीएम काजल जावला, तहसीलदार गोविंदराम सलामे, एसडीओ पी एच ई राजेश गौतम, की उपस्थिति में शहपुरा पुलिस थाने में जब्त 20 मोटरसाइकिल की नीलामी प्रक्रिया थाना परिसर में कराई गई। नीलामी की इस प्रक्रिया में दोपहिया वाहनों को खरीदने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे व टोकन राशि 500 रुपए जमा कराई जा कर खुली बोली लगाकर वाहनों की खरीदी की गई है। 20 वाहनों की नीलामी से 1,46,700 रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ है। नीलामी प्रक्रिया में भाग लेने हेतु टोकन राशि रुपए 8,500 रू कुल राशि 1,55,200 रू प्राप्त हुई,जिसे शासन के खजाने में जमा कराया जाएगा। शहपुरा थाना प्रभारी अखिलेश दहिया ने बताया कि पुलिस थाने में विभिन्न मामलों में पिछले कई सालों से थाने में ही खड़े वाहन कबाड़ की स्थिति में पहुंच गए थे। थाने में रखे होने से अनावश्यक जगह घेर रहे थे। एसडीएम महोदय न्यायालय द्वारा टीम का गठन कर 20 दुपहिया वाहन की नीलामी प्रक्रिया का आयोजन शहपुरा पुलिस थाना परिसर में किया गया जिसमे 17 लोगों ने भाग लिया है।

