डिंडौरी,रामसहाय मर्दन| जिला मुख्यालय से महज 4 किलोमीटर की दूर ग्राम कनई सांगवा में अचानक शुक्रवार की रात को मकान भरभराकर गिर गया। वही घर में रहने वाले परिवार रात को सो रहे थे,जो बाल—बाल बचे है।

मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम कनईसांगवा के मड़वा टोला निवासी राममिलन राठौर पिता लखन सिंह राठौर उम्र 35 वर्ष अपने पूरे परिवार के साथ घर में लगभग 10 वर्ष से निवास कर रहा था, जो शुक्रवार की रात को अचानक सो रहे परिवार के ऊपर रात लगभग 02 बजे घर भर भरा कर गिर गया। घर मालिक राममिलन राठौर ने बताया कि वह अपने पत्नी और चार बच्चों के साथ रात को गहरी नींद में सो रहे थे तभी मकान गिर गया। घर में सो रहे परिवार को कोई गंभीर चोट नहीं आई है। वही पीड़ित परिवार ने जिला प्रशासन से आर्थिक सहायता की गुहार लगाई है।


