डिंडौरी, रामसहाय मर्दन| नगर के मध्य में स्थित खनूजा कॉलोनी जो की एसबीआई बैंक के सामने से गुजराती श्रीगुरुद्वारा से श्री मुनि सुब्रत नाथ जैन मंदिर पहुंच मार्ग का रोड निर्माण कार्य प्रारंभ हुआ।
गौरतलब है कि वार्ड क्रमांक 6 से सर्वाधिक राजस्व प्रदान करने वाली खनूजा कॉलोनी एवं अन्य कॉलोनी के पहुंच मार्ग के लिए आवागमन में असुविधा होती थी, जिसे वार्ड पार्षद रुपाली जैन के द्वारा नगर परिषद में प्रस्ताव पारित कराकर शासन की कायाकल्प 2 योजना के अंतर्गत बहु प्रतीक्षित महत्वपूर्ण सीसी रोड निर्माण का प्रयास किया एवं साढे 350 मीटर लंबी सीसी रोड का निर्माण कार्य प्रारंभ हुआ।
बता दे कि जिले की सबसे बड़ी निर्मित होने जा रही सीसी रोड प्रारंभ कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता अशोक सरस, भाजपा के जिला अध्यक्ष अवध राज बिलैया, उपाध्यक्ष सारिका नायक, वरिष्ठ पार्षद रितेश जैन,प्रभारी निर्माण समिति भागीर,सुधीर तिवारी,स्मिता बर्मन, सीएमओ सलवार, राकेश परते, इंजीनियर निखिल असाटी, शिवराज बघेल, श्रीमती शशि बनवासी , पुष्पा जैन ,पांडे, सुनील तिवारी अभिषेक प्रधान शुक्ला, डॉ जितेंद्र व्यवहार, श्रीवास एवं सम्मानित वार्ड वासी उपस्थित हुए।