करंजिया थाना क्षेत्र अंतर्गत चौरादादर गांव का मामला….
डिंडौरी, रामसहाय मर्दन| जिले के करंजिया थाना क्षेत्र अंतर्गत चौरादादर गांव में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मां सहित दो मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत हो।
मिली जानकारी के मुताबिक करंजिया विकासखंड अंतर्गत चौरादादर गांव में विगत दिन शुक्रवार को बारिश और तेज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने से मां सहित दो मासूम बच्चों की मौत हो गई है। दरअसल तेज आंधी तूफान के बीच तेज बारिश से बचने के लिए एक मां अपने दोनो मासूम बच्चों के साथ खेत में बनी झोपड़ी में छुपी हुई थी। इसी दरमियान आकाशीय बिजली गिर गई जिसमे मां सहित दोनो बेटा,बेटी की मौत हो गई, बताया जा रहा है की मृतिका रूतन मार्को पति विश्राम मार्को उम्र ,26 वर्ष ,वर्षा पिता विश्राम उम्र 04 वर्ष ,वर्जित पिता विश्राम उम्र दो वर्ष की मौत हुई है । वहीं इस घटना के बाद पूरी गांव में मातम छा गया है। मौके पर पहुंचे 100 डायल पुलिस के द्वारा तीनों का शव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करंजिया लाया गया है।



