जबलपुर (नबनीत दुबे)। नगर सत्ता में हुए उलटफेर के बाद कांग्रेसी महापौर जगत बहादुर अब भाजपाई महापौर के रूप में नगर सत्ता के प्रमुख के रूप में सिंहासन पर स्थापित है सर्वविदित है कुछ माह नगर सत्ता में कांग्रेस का शाशन था और भाजपा की 40 से अधिक से सीट होने के बाद भी विपक्ष की भूमिका का निर्वहन करना पड़ा था, लेकिन एकाएक सियासती आंधी ने कांग्रेसी महापौर को भाजपा की छत्र छाया में आकर शरणागत होने विवश कर दिया था, खैर मुद्दे की बात पर आते है वर्तमान में नगर सत्ता पुनः भाजपा की है अब जब सत्ता भाजपा की है तो भाजपाई पार्षद से लेकर पार्षद पति तक नगर सत्ता में मलाईदार विभाग का प्रभुत्व चाहते हुए एमआईसी में स्थान पाने एड़ी चोटी का पसीना बहा रहे है, ऐसा हो भी क्यों ना पार्षद मद ओर वार्ड विकास के नाम पर जो धनराशि मिलती है वो राजशाही गुजर बसर के लिए पर्याप्त नहीं है? आखिर कितना भी झलम झोल कर लो कमीशन ओर खाई बाजी मन की संतुष्टि नही दे पा रही? तो वहीं दूसरी ओर एमआईसी फिलहाल आधी अधूरी है जिसे शीघ्र ही पूर्ण किया जाना है जिसका फरमान या आदेश भोपाल से होना है अब ऐसे में जो जो विभाग अभी रिक्त है उनमें भाजपाई पार्षद ओर विशेष रूप से पर्षद पति पूरी शिद्दत के साथ जुगत भिड़ा रहे है कि नगर सत्ता में मंत्री बनने का परमसुख प्राप्त हो सके साथ ही मंत्री पद मिलते ही दो दूनी चार की जगह दो दूनी बाइस का गुणा भाग आसानी से किया जा सकता है? और नगर पालिका निगम से साथ ही नगर में एक अलग ही रुतबा झड़ने का वरदान प्राप्त हो जायेगा, इसी की परिणीति है कि पार्षद ओर पार्षद पति अपने अपने आकाओं की चौखट पर नतमस्तक हो दंडवत है कि इनके सियासती माई बाप इनको पद प्राप्ति का आशीर्वाद प्रदान करें, चर्चा तो यहाँ तक है कि अधिकांश भाजपाई पार्षद ओर पार्षद पति केबिनेट मंत्री राकेश सिंह की जमकर खुशामद कर रहे है और मंत्री जी की जी जान से की गई इतने वर्षों तक कि सेवा का पारिश्रमिक मंत्री पद के रूप में चाह रहे है, मंत्री जी भी अपने शरणागत समर्थकों को पूर्ण आश्वस्त किये हुए है नगर सत्ता में स्थान दिलाने क्योकि कोमल हृदय मंत्री जी किसी समर्थक का दिल दुखाना नही चाहते वो बात अलग है कि चरण सेवको के नाम नगर सत्ता में आय या न आय? तो वहीं जुगत जुगाड़ की विसात प्रदेश अध्यक्ष बी.डी. शर्मा तक भी फैलाई गई है और स्थानीय विधायकों, वरिष्ठ भाजपाइयों के माध्यम से अपना अपना नाम का लिफाफा पूर्ण समर्पण भाव से शर्मा जी तक पहुंचाया जा रहा है और पार्षदगण भाईसाहब के प्रति निष्ठा ओर चाटुकारिता में बढ़ चढ़ कर खुद को अग्रणी दर्शा रहे है? अंततः एक सप्ताह के भीतर नगर सत्ता में शेष एमआईसी सदस्यों की नियुक्ति हो जायेगी अब देखना ये है कि आकाओं की कृपादृष्टि किस पर होती है?

