शासकीय शिक्षक संगठन के जिला अध्यक्ष राम कुमार गर्गने कहा समय में जानकारी न देने से सैकड़ों शिक्षक लाभ से हुए वंचित…
डिंडौरी, रामसहाय मर्दन| शासकीय शिक्षक संगठन के जिला अध्यक्ष राम कुमार गर्ग ने क्रमोन्नति की मांग को लेकर आज सहायक आयुक्त को ज्ञापन सौंपा गया। शासकीय शिक्षक संगठन के द्वारा सहायक आयुक्त संतोष शुक्ला को दिया गए मांग पत्र में उल्लेख किया गया है कि डिंडौरी जिले में पूर्व प्राथमिक शिक्षकों को 12 साल उपरांत प्रथम एवं 24 साल उपरांत द्वितीय क्रमोन्नति आदेश जारी किए गए। जिसमें विकास खंड शिक्षा अधिकारियों की लापरवाही से जिले के सैंकड़ों शिक्षकों को इसका लाभ नहीं मिला। समय पर सही जानकारी खंड शिक्षा अधिकारियों ने जिले को प्रेषित नहीं की जिससे सैकड़ों शिक्षकों को इस लाभ से वंचित होना पड़ा। शासकीय शिक्षक संगठन के जिला अध्यक्ष राम कुमार गर्ग के नेतृत्व में शिक्षकों का प्रतिनिधि मंडल जिले के सहायक आयुक्त से मुलाकात कर दितीय सूची जारी करने की मांग की है जिससे सैकड़ों शिक्षकों को इसका लाभ मिल सके। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग डिंडोरी ने शीघ्र दूसरी सूची जारी करने का आश्वासन दिया है।



