डिंडौरी, रामसहाय मर्दन| लोक शिक्षण शिक्षण संचनालय भोपाल के निर्देशानुसार शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय समनापुर में विकासखंड स्तरीय शैक्षिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया,जिसमें नवीन शिक्षा नीति 2020 के परिपेक्ष्य में प्रौद्योगिकी का उपयोग और आनंदमयी शिक्षण विषय पर सभी शिक्षक साथियों ने विषय अनुसार विचार रखें एवं जिससे उपस्थित सभी शिक्षकों को प्रेरणा मिली इस पूरे कार्यक्रम के आयोजन में उत्कृष्ट विद्यालय प्राचार्य कुशरे एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी बघेल सर एवं विकासखंड स्रोत समन्यवक सोनवानी सर का विशेष योगदान रहा अंतिम में ब्लॉक स्तरीय दो शिक्षकों( एक महिला एवं एक पुरुष) का चयन जिला स्तरीय शैक्षिक संगोष्ठी के लिए किया गया। जिला स्तरीय संगोष्ठी दिनांक 25.08.2024 को आयोजित होना है जिसमें विकासखंड समनापुर से सुश्री उमा उपाध्यय एवं दीप भान राठौर का चयन जिला स्तर के लिए हुआ।कार्यक्रम का संचालन सुनील शुक्ला द्वारा किया गया।



