डिंडौरी,रामसहाय मर्दन| पुलिस अधीक्षक वाहनी सिंह ने (निरी) गिरवर सिंह उइके को सिटी कोतवाली की कमान सौपी है। वही, कोतवाली में पदस्थ प्रभारी (उनि) अनुराग जामदार को पुलिस कण्ट्रोल रूम प्रभारी बनाया गया।
बता दे कि (निरी) गिरवर सिंह उइके पूर्व में भी कोतवाली थाना प्रभारी रह चुके है। वर्ष 2016 में लॉकअप में बंद एक युवक के मौत के बाद उन्हें हटा दिया गया था। जिसके बाद गिरवर सिंह उइके सहित उप निरीक्षक छोटे लाल बड़करे एवं डीएसबी में पदस्थ हवलदार घनश्याम द्विवेदी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में जिला न्यायालय ने निरीक्षक गिरवर सिंह उइके को बरी कर दिया। जिसके बाद पुलिस अधीक्षक ने गिरवर सिंह उइके को कोतवाली प्रभारी बनाया है।



