डिंडौरी, रामसहाय मर्दन| जनपद पंचायत अमरपुर अंर्तगत ग्राम पंचायत रमपुरी में सोशल ऑडिट ग्राम सभा का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया। जहां ग्राम वासियों ने मिलकर ग्राम पंचायत में कराए गए वित्तीय वर्ष 2023—24 के निर्माण कार्यों का अंकेक्षण ऑडिट किया गया और ग्राम पंचायत के द्वारा जो कमियां थी उसे बीएसए के द्वारा उपस्थित ग्राम वासियों के समक्ष रखा गया तथा 15 दिवस में ग्राम पंचायत को कमियों की पूर्ति के लिए सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया है।
साथ ही स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वच्छता पखवाड़ा के तहत पंचायत परिसर में उपस्थित ग्राम वासियों ने साफ सफाई कर अपना श्रमदान किया तथा अपने गांव शहर मोहल्ले और देश को स्वच्छ रखने के लिए सभी ने मिलकर शपथ किया।

उपस्थित ग्राम पंचायत के सरपंच शांति धूमकेती, उप सरपंच सेम सिंह परस्ते, सचिव मुन्ना लाल, रोजगार सहायक अखलेश मिश्रा, मोबिलाइज आर हेमलता सैयाम, बीएसए मनीष कुमार एवम ब्लॉक कोडिनेट आर हनीश मरावी, शिक्षक केहर सिंह टेकाम और समस्त उपस्थित जन मौजूद रहे।



