डिंडौरी, रामसहाय मर्दन। जनपद पंचायत समनापुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत बम्हनी सरपंच रतिराम के द्वारा वित्तीय वर्ष 2024/25 की बाजार नीलामी की राशि ठेकेदार से 02 लाख 65 हजार रू. की एक मुश्त राशि 18 जून 2024 को ले लिया गया लेकिन ग्राम पंचायत के खाता में मात्र 65 हजार रुपए जमा किया गया है। वहीं जब मामले को लेकर साईड लुक समाचार पत्र में खबर प्रमुखता से प्रकाशित किया गया जिसपर संज्ञान लेते हुए जनपद पंचायत सीईओ सीपी साकेत के द्वारा 01/10/2024 को पत्र जारी कर बाजार नीलामी के ठेकेदार से तीन माह पूर्व लिए 02 लाख 65 हजार रुपए और ग्राम पंचायत के खाता में मात्रा 65 रू. जमा किया गया जिसके संबंध में 03 दिनों के अंदर अपना अभिमत प्रस्तुत करने पत्र जारी कर निर्देश दिया गया लेकिन पत्र जारी करने के 10 दिन बीत जाने के बावजूद आज तक ग्राम पंचायत बम्हनी सरपंच रतिराम के द्वारा कोई अभिमत या बाजार नीलामी की बाकी राशि ग्राम पंचायत में जमा नहीं किया गया है जिसे देखकर कहना गलत नहीं होगा कि जनपद समनापुर सीईओ के द्वारा जारी पत्र को ग्राम पंचायत सरपंच रतिराम के द्वारा ठण्डे बस्ते में डाल लिया दिया गया है,और उन्हें जनपद पंचायत सीईओ के द्वारा जारी पत्र का जबाव देना मुनासिब नहीं समझा।
ये रहा पूरा मामलाः-
दरअसल ताजा मामला समनापुर जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम पंचायत बम्हनी का सामने आया है,जहां ग्राम सरपंच के द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 की बाजार नीलामी के नाम पर ठेकेदार से 2 लाख 65 हजार रू. की एक मुश्त राशि 18 जून 2024 को ले लिया गया है,लेकिन पंचायत के खाता में पूरी राशि जमा नहीं की गई है।
2 लाख 65 हजार रू में हुई बाजार की नीलामी….
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत बम्हनी में सप्ताहिक हाट बाजार लगता है, जिसकी बाजार शुल्क वसूली के लिए ग्राम पंचायत के बाजार नीलामी 18 जून 2024 को 2 लाख 65 हजार रू में चरनलाल मलठिया पिता करिया मलठिया को ठेका दे दिया गया है। नियम के अनुसार ग्राम पंचायत के द्वारा कोई भी कार्योेे को ठेका में देने से पहले निविदा प्रकाशित करवाने का प्रावधान है, लेकिन ग्राम पंचायत बम्हनी के सरपंच, सचिव के द्वारा मनमानी पूर्वक बिना निविदा प्रकाशित कराए ही पूर्व में रहे अपने चहेते ठेकेदार को नियमों को दरकिनार करते हुए बाजार नीलामी का ठेका दे दिया गया है।
पंचायत के खाता में मात्र 65 हजार रू जमा….
गौरतलब यह है कि बाजार की नीलामी 2 लाख 65 हजार रू में हुई है। लेकिन तीन माह बीत जाने के बाद भी पंचायत के खाता में बाजार नीलामी की पूरी राशि जमा नहीं की गई है। वहीं ठेकेदार चरन लाल मलाठिया ने बताया कि बाजार नीलामी की पूरी राशि सरपंच रतिराम को नगद दे दी गई है,इतना ही नही बल्कि सरपंच ने अपने हस्ताक्षर और सील लगी रसीद ठेकेदार को दिया है। जिसमें सचिव का हस्ताक्षर नहीं है।
पंचायत के खाता में नही की पूरी राशि जमा….
बता दे कि मामले को लेकर सचिव गेंद सिंह परस्ते से जानकारी लिया गया तो उन्होंने बताया कि पंचायत के खाता में सरपंच रतिराम के द्वारा बाजार नीलामी की मात्र 65 हजार रू ही जमा किया गया है। ठेकेदार के द्वारा सरपंच को बाजार नीलामी की पूरी राशि एक मुश्त दे दिया गया है,उसकी जानकारी नहीं है।
सरपंच ने जमा नहीं की राशि….
वहीं जब मामले को लेकर ग्राम पंचायत सरपंच रतिराम से अधिक जानकारी चाही गई तो सरपंच ने बताया कि बाजार नीलामी की पूरी राशि ठेकेदार से ले लिया हूं । मैं यह राशि को मार्च 2025 तक किश्तों में जमा करूंगा। जबकि सरपंच को बाजार नीलामी की पूरी राशि ग्राम पंचायत के खाता में एक साथ जमा करना चाहिए था लेकिन सरपंच के द्वारा मनमानी पूर्वक सरकारी राशि बंदरबाट करने में आमादा है। सरपंच के इस तरह के कार्यप्रणाली से आप अंदाजा लगा सकते है कि ग्राम पंचायत के किस तरह विकास हो रहा होगा। सवाल यह उठता है कि क्या अब जिम्मेदार अधिकारियों के द्वारा मामले की जांच कराई जाएगी..? क्या दोषियों के विरूध्द कड़ी कार्रवाई की जाएगी..? या फिर मामले में खानापूर्ति कर ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा।



