डिंडौरी| एकीकृत माध्यमिक विद्यालय जोगीग्वारा विकास खंड करंजिया में धूमधाम से बाल दिवस मनाया गया। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मोत्सव को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी तारतम्य में एकीकृत माध्यमिक विद्यालय जोगीग्वारा में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती हीरा रूदेश परस्ते के मुख्य आतिध्य में और जनपद अध्यक्ष करंजिया चरण सिंह धुर्वे की अध्यक्षता में एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में स्थाई शिक्षा समिति जनपद पंचायत करंजिया अध्यक्ष श्रीमति गीता पट्टा सरपंच श्री मति हेमलता मरावी शाला प्रबंधन, समिति अध्यक्ष पुरूषोत्तम लाल पनाडिया की गरिमामयी उपस्थित में एफएलएन बाल मेला का आयोजन किया गया जिसमें सबसे पहले अतिथियों द्वारा भारत माता और पंडित जवाहरलाल नेहरू के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर कार्य का सुभारम्भ किया गया। इसके पश्चात एफ एल मेला में छात्रों द्वारा बनाए गए माडलों का अवलोकन किया गया। फिर मां की बगिया देखते हुए अतिथियों ने छात्रों द्वारा विभिन्न दुकानों को देखकर जमकर खरीददारी की छात्रों ने सबजी दुकान खिलौने की दुकान होटल आदि की दुकान खोल रखी थी। साथ ही अतिथि के गाँव वालों ने जमकर खरीददारी की इसके बाद छात्रों द्वारा अनेकों मनमोहक प्रस्तुति दी गई। अतिथियों द्वारा छात्रों को पुरूषकृत किया गया और छात्रों को तथा शिक्षकों को पुरूषकृत किया गया और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया इस अवसर पर गाँव के सभी गणमान्य नागरिक और छात्र उपस्थित थे। कार्य कृम का सचांलन संस्था प्रभारी राम कुमार गर्ग द्वारा किया गया। बता दें कि एकीकृत माध्यमिक विद्यालय जोगीग्वारा में आयोजित एफ एल एन बाल मेला में प्राथमिक विद्यालय बावली एकीकृत माध्यमिक विद्यालय बिजौरी के छात्रों और शिक्षकों ने भाग लिया और अतिथियों द्वारा सम्मानित भी हुए।



