सरपंच,सचिव ने बिना सीसी सड़क निर्माण कराए ही सामग्री अपने चहते सप्लायर को किया 1 लाख 50 हजार रू. का कर दिया भुगतान….
जनपद पंचायत समनापुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बम्हनी का मामला…..
डिंडौरी, रामसहाय मर्दन| आपने ग्राम पंचायतों में घटिया निर्माण कार्य होने के तो कई मामले देखे और सुने होंगे, लेकिन समनापुर जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत बम्हनी के सरपंच, सचिव का एक नया कारनामा सामने आया है। जहां जिम्मेदारो के द्वारा बिना सीसी सड़क निर्माण कार्य कराए ही सीसी सड़क निर्माण सामग्री के नाम पर अपने चहते सप्लायर शिवम ट्रेडर्स को लाखों रुपए का भुगतान कर शासन को चूना लगाया जा रहा है। मजे की बात यह कि जिस फर्म शिवम ट्रेडर्स को जिन निर्माण सामग्री के लिए 01लाख 50 हजार रुपए का भुगतान किया गया है, वे सामाग्री खरीदा ही नहीं है।
ये रहा पूरा मामला….
दरअसल जनपद पंचायत समनापुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बम्हनी में पांचवा वित्त से सीसी रोड का निर्माण मुख्यमार्ग से यादव मोहल्ला मोहन के घर तक 05 लाख से कराया जाना है।
लेकिन ग्राम पंचायत सरपंच रतिराम और सचिव गेंद सिंह परस्ते के द्वारा अपने चहते सप्लायर को बिना निर्माण सामग्री खरीदी के 1.5 लाख रुपए का भुगतान 27/09/24 को कर दिया गया। बता दें कि भुगतान किए गए बिल में सीसी सड़क निर्माण यादव मोहल्ला के नाम पर 40mm गिट्टी 04 डंफर 20000×4=80000 रु. रेत 02 डंफर 28000×2=560000 रु. और सीमेंट 40 बैग 40×350=14000रु का भुगतान किया गया है, किंतु निर्माण स्थल में डस्ट के अलाव कोई अन्य सामग्री ही नहीं है। कहना गलत नहीं होगा कि जिन्हे सीसी सड़क निर्माण कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई। वे ही अपने जेब भरने के चक्कर मे बिना सीसी सड़क निर्माण कराए ही सामग्री खरीदी का फर्जी बिल लगाकर सरकारी राशि का बंदरबांट किया गया है।

सरपंच,सचिव के विरुद्ध कार्रवाई की दरकार…
गौरतलब यह है कि ग्राम पंचायत बम्हनी के सरपंच रतिराम विगत दिनों बाजार नीलामी के राशि, सीसी नाली निर्माण में अनियमितता के मामले में खबरों में लगातार सुर्खियां बटोर रहा और एक बार फिर अपने चहते सप्लायर को बिना निर्माण सामग्री खरीदी लाखों रुपए का भुगतान करने का मामला सामने आया है, जिससे आप अनुमान लगा सकते हैं कि ग्राम पंचायत बम्हनी पंचायत में सरपंच स्वयं को आर्थिक लाभ पहुंचाने किस कदर सरकारी राशि का बंदरबांट किया जा रहा है। बता दें कि ग्राम पंचायत बम्हनी सरपंच रतिराम, सचिव के विरुद्ध बार-बार भ्रष्टाचार के आरोप लगने पर भी उच्च अधिकारियों के द्वारा इन पर कार्रवाई नहीं की जाती है, जिसके इनके हौसले और भी बुलंद हो रही है।
इनका कहना है,,
मामले की जानकारी आपके से मिली है मौके में संबंधित उपयंत्री को भेजकर जांच कर मनमानी करने वालों के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी।
सीपी साकेत,सीईओ जनपद पंचायत समनापुर।
सीसी सड़क का निर्माण में डस्ट का उपयोग नही होता है,यदि सरपंच सचिव के द्वारा निर्माण स्थल में सड़क निर्माण कराने के लिए डस्ट डलवाया गया है तो,हटवा दिया जाएगा।
कशिश नायक,एसडीओ,जपं.समनापुर।



