जबलपुर। एमपी ट्रांसको (एमपी पावर ट्रांसमिशन कंपनी) में कार्यरत पुनीत अग्रवाल ने गतदिवस सागर में आयोजित 46वीं विद्युत अंतरक्षेत्रीय रस्साकसी प्रतियोगिता में बैस्ट इमरजिंग प्लेयर का खिताब हासिल किया। सागर में आयोजित इस प्रतियोगिता में अपने उत्कृष्ट खेल कौशल से पुनीत अग्रवाल ने अपनी टीम को तृतीय स्थान दिलवाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

