डिंडौरी,राठौर रामसहाय मर्दन| एकीकृत माध्यमिक विद्यालय जोगीग्वारा में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर झंडा वंदन किया। झंडा वंदन के बाद राष्ट्रगान गाया गया।एकीकृत माध्यमिक विद्यालय जोगीग्वारा में छात्र-छात्राओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए। इस अवसर पर संस्था प्रमुख राम कुमार गर्ग द्वारा ध्वजारोहण किया गया। ध्वाजारोहण उपरांत गाँव में प्रभात फेरी निकाली गई।जगह— जगह प्रभात फेरी का स्वागत किया गया, विजई विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊँचा रहे हमारा गीत के साथ प्रभात फेरी पूरे गाँव में भ्रमण कर शाला परिसर तक पंहुची।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बावली पंचायत सरपंच श्रीमति हेमलता मरावी के साथ उपसरपंच अनीता मरावी शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष पुरूषोत्तम लाल पनाडिया पेशा एक्ट ग्राम सभा अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह सभी वार्ड के पंच गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। छात्रों के द्वारा सांस्कृतिक का मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। अतिथियों द्वारा छात्रों को इनाम वितरण किया गया और सभा समाप्त होने के उपरांत छात्रों को खीर पुडी हलुआ ,लड्डु,सेव,बूंदी वितरण किया गया। अतिथियों ने छात्रों के साथ भोजन ग्रहण किया। समारोह में गाँव की महिलाओं द्वारा पारंपरिक रीना गीत गाया गया वहाँ पुरूषों द्वारा करमा शैला नृत्य पेश किया गया। छात्रों को शाला प्रबंधन समिति की ओर से पेन कापी वितरण किया गया।




