डिंडौरी, राठौर रामसहाय मर्दन| पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा पूरे मध्यप्रदेश में सायबर अपराधों से बचाव के लिए चलाये जा रहे जागरुकता अभियान ‘uसेल्फ क्लिक’ के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक श्रीमती वाहिनी सिंह ,अति. पुलिस अधीक्षक जगनाथ सिंह के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में दिनांक 01.02.25 से 11.02.25 तक सायबर अपराध के रोकथाम के लिए “सेल्फ क्लिक” 1930 अभियान चलाया जा रहा है । बता दें कि लगातार 01 फरवरी से चलाए जा रहे अभियान में सायबर जागरूकता रथ आम लोगों में सायबर अपराध के प्रति जागरूक करने के लिए पूरे डिंडोरी जिले के थाना चौकी क्षेत्र में घूम रहा है । जोकि करंजिया, बजाग, गाड़सरई, समनापुर, अमरपुर, शाहपुर, विक्रमपुर, शहपुरा, मेहंदवानी सभी जगह जाकर मेला मड़ई, बाजार तथा स्कूलों में जाकर के द्वारा कालेज में जाकर सायबर सुरक्षा के समस्त बिंदुओं में व्याख्यान देकर जागरुक किया गया। जागरूकता रथ में सायबर अपराध की जानकारी सहा. उप निरी. ओम सिंह ठाकुर ने वर्तमान में प्रचलित सायबर फ्राड से संबंधित सभी प्रकार के अपराधों एवं विभिन्न झांसों के बारे में विस्तार से बताकर उनसे बचने के उपायों को सरल-सहज रुप से समझाया गया।
पंपलेट बेनर पोस्टर और स्पीकर के माध्यम से सायबर सुरक्षा के कानूनी प्रावधानों एवं बचाव के उपायों को बारिकी से बताया गया तथा भविष्य में यदि ऐसी स्थितियां निर्मित होती है तो पुलिस थाना में तत्काल सूचना देना चाहिए और हेल्प लाईन नंबर 1930 में शिकायत दर्ज कराना है और तत्काल में क्या एहतियात बरतना है, बताया गया।



