डिंडौरी। एकीकृत माध्यमिक विद्यालय जोगीग्वारा, विकासखंड करंजिया में 29 मार्च 2025 को राज्य शिक्षा केंद्र के निर्देशानुसार एफ एल एन (फाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमेरेसी) बाल मेला का आयोजन किया गया। इस मेले में छात्रों को बुनियादी शिक्षा, गणित, शब्द ज्ञान, खेल-कूद सहित बौद्धिक, शारीरिक और मानसिक विकास से जुड़ी गतिविधियों के माध्यम से शिक्षित किया गया।

विद्यालय के संस्था प्रधान रामकुमार गर्ग ने परीक्षा परिणाम घोषित करने के साथ ही बाल मेले का शुभारंभ किया। छात्रों ने विभिन्न गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया। इसके साथ ही प्रधानमंत्री पोषण शक्ति आहार योजना के अंतर्गत छात्रों को दोपहर का भोजन भी उपलब्ध कराया गया। जहां बच्चों द्वारा संचालित गतिविधियों का आनंद लिया। इस दौरान शाला प्रबंधन समिति की बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें 1 अप्रैल को प्रवेश उत्सव मनाने की तैयारी की गई।
विद्यालय स्टाफ द्वारा सभी गतिविधियों को सार्थक ऐप पर ऑनलाइन अपलोड किया गया। इस अवसर पर कक्षा पहली और दूसरी के छात्रों को एफ एल एन कार्ड वितरित किए गए, जिससे वे बुनियादी शिक्षा को और अधिक रोचक तरीके सीख सकें।



