जबलपुर। शासन की कृषि संबंधी योजनाओं के प्रचार-प्रसार व नवीनतम कृषि तकनीक के प्रति जागरूकता के लिये किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा 29 एवं 30 मार्च को जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर में दो दिवसीय संभागीय मिलेट्स फैस्टीवल सह कृषि मेला का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक अशोक रोहाणी तथा विशिष्ठ अतिथि विधायक नीरज सिंह व संतोष बरकड़े थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जेएनकेव्हीव्ही के कुलगुरू डॉ. पीके मिश्रा ने किया। इस अवसर पर खरपतवार अनुसंधान के निदेशक डॉ. जेएस मिश्रा, भारत कृषक समाज के अध्यक्षत डॉ. केके अग्रवाल, कई वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक व बड़ी संख्या में किसान व संभाग के संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

