डिंडौरी, राठौर रामसहाय मर्दन| जिले के शहपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम करौंदी निवासी मंगला चकवर्ती ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत कर शहपुरा पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
ये रहा पूरा मामला..
दरअसल पीड़ित के द्वारा पुलिस अधीक्षक से की गई शिकायत पत्र में उल्लेख किया गया है कि 12 मई 2025 को रात करीब 1 बजे वह अपने गांव करौंदी से अपने साले की शादी में शामिल होकर लौट रहा था, तभी शहपुरा पेट्रोल पंप के पास पुलिसकर्मियों ने बिना किसी कारण के उसे रोका और मारपीट शुरू कर दी।
शिकायतकर्ता के अनुसार, एएसआई घसीटालाल रजक, सहायक उपनिरीक्षक, और संतोष चुधवेदी सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने डंडों और लातों से बेरहमी से पीटा, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। पुलिसकर्मियों ने पीड़ित को गालियाँ भी दीं और उसे झूठे केस में फँसाने की धमकी दी। घटना के बाद पीड़ित को परिजनों ने थाने से छुड़वाया और पूरा मामला उच्च अधिकारियों तक पहुँचाया।
पीड़ित ने अपनी शिकायत में कहा है कि वह मात्र शादी में शामिल होकर लौट रहा था, लेकिन पुलिस ने उसे अपराधी की तरह पीटा। पुलिस की बर्बरता और मनमानी से ग्रामीणों में आक्रोश है। पीड़ित ने निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।



